निकाय संबंधित किसी भी शिकायत के लिये कॉल करें टोल फ्री नंबर 1533 पर

नगर निगम अथवा जलकल से संबंधित किसी भी शिकायत या सुझाव के लिये डाउनलोड करें SMART KASHI APP - Download

Sadan Design Competition - Download

नगर आयुक्त महोदय के निर्देश पर आज पुनः सभी जोनल कार्यालय में वृहद रूप से प्लास्टिक अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत वरुणा पार  जोन में जोनल अधिकारी श्री ih-ds- द्विवेदी द्वारा पंचकोशी चौराहा सारनाथ वार्ड में पॉलिथीन के थोक व्यवसायी द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचा जा रहा था। जोनल अधिकारी द्वारा उक्त दुकान पर छापा मारकर दुकानदार के भारी विरोध के बावजूद 110 किलोग्राम पॉलिथीन जप्त किया गया, साथ ही उक्त दुकानदार पर ₹25000 का जुर्माना भी वसूल किया गया।

 नगर निगम  वाराणसी द्वारा आज की गई कार्रवाई में कुल 116.85 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन,  50 प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्लेट तथा 41770 ₹ जुर्माना के रूप में वसूल किया गया।

 नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी जोनल अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि संपूर्ण नगर में वृहद रूप से प्रतिदिन पॉलिथीन जप्ती का अभियान चलाया जाए तथा उनसे जुर्माना वसूल किया जाए।

No of Visitors: 214